खुद के सपने किनारे रख

हमारी नीद लाते हैं

छुपाकर लाख तकलीफें

वो हरदम मुस्कुराते हैं

खोकर चैन की रातें

मेरे सपने सजाते हैं

नहीं देखा कभी मैंने

जिन्हे भगवान कहते हैं

मेरा साहस मेरी पहचान

मेरी हर जीत और सम्मान

यही भगवान हैं मेरे

जो हर पल साथ रहते हैं




............✍️ ऋतु बाजपेई🙏😊🌅