भाषा,
हिन्दी है,
हिन्दुस्तान की,
लहराये दुनिया में,
परचम अपना हिन्दी,
भाषा,
हिन्दी है,
कामकाज की,
बनी है राष्ट्र भाषा,
हमारी सरस हिन्दी,
भाषा,
हिन्दी है,
सीधी सरल,
अधिकारिक भाषा,
देवनागरी लिपि हिन्दी,
भाषा,
हिन्दी है,
संस्कृति हमारी,
हम हैं हिन्दुस्तानी,
गरिमामयी भाषा हिन्दी,
भाषा,
हिन्दी है,
आन बान है,
शान इसकी निराली,
सरित प्रवाह बनी हिन्दी,
भाषा,
हिन्दी है,
काव्य कृति में,
साहित्य लहरी गुंजित,
मनोभाव विकसे अंतर्मन के,
भाषा,
हिन्दी है,
अभिमान हमें,
रोम रोम बसी हिन्दी,
शत शत नमन हमारी हिन्दी,
--------*-------
काव्य रचना -रजनी कटारे
जबलपुर (म. प्र.)

0 टिप्पणियाँ