जिंदगी में शुरुआत कहीं से आरंभ करनी होगी न
परिणाम के भय से पदचाप को रोकना नहीं चाहिए
निरंतर प्रयास करके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हौसला को बुलंँद करना चाहिए
गिरेंगे तभी संँभलना सीखेंगे न
हारेंगे तभी तो जीत का स्वाद चख पाएंँगे
जिंदगी में शुरुआत कहीं से आरंभ करनी होगी न
जीवन की प्रथम डोर को पकड़ेंगे तभी तो छोर तक पहुंँच पाएंँगे
प्रथम कदम बढ़ाएंँगे तभी भविष्य के लिए रास्ते खोल पाएंँगे
किस्मत के बंँद दरवाजे को खटखटाएंँगे
जिंदादिली से मुकाम को पाएंँगे
बिना परिश्रम के बिन पानी मछली जैसे तड़प कर रह जाएंँगे
जिंदगी मे शुरुआत कहीं से आरंभ करनी होगी न
धैर्य से, संयम से, बुद्धि से, आत्मविश्वास से
उत्साह, जोश और हिम्मत से
कामयाबी के शिखर तक कभी ना कभी जरूर पहुंँच जाएँगे
शिल्पा मोदी✍️✍️

0 टिप्पणियाँ