🌹देश पर जो तुम समर्पित हो गए ,🇮🇳
वीर मेरे तुम तो धन्य हो गए ।
🌹जिसकी खुशबू महकेगी उम्र भर ,
गुलों का तुम वो चमन हो गए ।🇮🇳
🌹मिटके भी जो कभी मिट ना सके,
तुम सृष्टि का वो सृजन हो गए ।🇮🇳
🌹कोई ममता कोई राखी कोई प्रीत याद आई नही,
हंसते-हंसते तुम तो शहीदे वतन हो गए।🇮🇳
🌹 है बहुत गर्व हमें उस हर शहीद पर
🌹तिरंगे जिनके कफ़न हो गए।
याद करके तुम्हारी वीरता,
🌹गर्व से चौड़े मां के तन मन हो गए।
जय हिन्द जय भारत
अंजू दीक्षित,
बदायूं उत्तर प्रदेश।

0 टिप्पणियाँ