१. हे मातृभूमि
नमो सदा वत्सला
पुण्य सलिला
२. विश्व साम्राज्ञी
धर्म दिग्विजयिनी
राष्ट्र कल्याणी
३. हिमगिरि से
हिन्द महासागर
गौरवगाथा
४ .कर्म- धर्म की
प्रेम - सत्य - त्याग की
हो तपोस्थली
५. सारी वसुधा
है कुटुंब समान
है राष्ट्र- घोष
६ .मोक्षदायिनी
हे धर्म अधिष्ठात्री
विश्व गुरुता
७. शांति- वीरता
पर्चम लहराता
झंडा तिरंगा
८. ये देवस्थली
ये पराक्रम स्थली
शूरवीरों की
९. विविधता की
विशेषताओं में भी
हम एक हैं
१०. सोन चिरैया
बहे दूध नदियां
स्वर्ग धरा का
११. वीरों की खान
बलिदान है शान
प्राणों का दान
१२ समरस्थली
सीमा प्रहरी देते
प्राण-आहुति .
१३ आराधन है
राष्ट्रीय पर्व पर
हे मां भारती
१५. करे नमन
ये जन गण मन
भारत महान्
-------+++-------+++---------
मीनाक्षीकुमाव 'मीरा'
रोहिड़ा (माउन्ट आबु), राजस्थान

0 टिप्पणियाँ