तिरंगा लहराएगा आसमान में शान से
बुरी नजर न कोई डाले मेरे हिंदुस्तान पे🇮🇳

हर हिन्दवासी का दिल करता, अपनी भारत माँ का सम्मान
आज भी यहां गाए जाते हैं, क्रांतिवीरों के यशगान
रक्त से अपने जिनने सींचे रास्ते बलिदान के

बुरी नजर न कोई डाले मेरे हिंदुस्तान पे🇮🇳
तिरंगा लहराएगा.....

यहाँ राम भी रखता है रोज़े,करे रहीम पूजा शिवाले की
हर पर्व यहाँ मिलकर मनता, तहजीब है गंगा जमुना सी
अनेकता में ऐक्य मंत्र को दोहराते अभिमान से

बुरी नजर न कोई डाले मेरे हिंदुस्तान पे🇮🇳
तिरंगा लहराएगा.....



                              –प्रीति ताम्रकार
                                 जबलपुर