🌹🍀🌹🍀🌹🍀🌹 ॐ 🌹🍀🌹🍀🌹🍀🌹
कुछ हसीन पलों का अरमान है जिंदगी, 
है खुशी की धूप,कभी गमों की छांव है जिंदगी, 

थाम लो ये लम्हे  जो दिल के  करीब है,
मिल जाएगा तुझे जो तेरा नसीब है,

यह जिंदगी मिली है सुहाना एक ख्वाब है, 
इस ख्वाब का नशा भी बेहिसाब है, 

कदम कदम पर लेती इंम्तहान जिंदगी, 
हिम्मत है गर बुलंद तो मेहरबान है जिंदगी,

ठोकर लगे जो तुझको कर डट के सामना,
ना डर तू किसी से हिम्मत को थामना,
  
चुनौतियों का करना तू डट के सामना,
सुख शांति मिले सदा करना ये कामना,

बताना जरा पता तू अपना भी जिंदगी,
क्या कोई पता नहीं तेरा,या लापता तू जिंदगी,

कुछ हसीन पलों का अरमान है जिंदगी,
है खुशियों की धूप,कभी गम की छांव है जिंदगी,
        
  संगीता वर्मा✍✍