नयी सुबह का आगाज हुआ है
यशकीर्ति की लालिमा चारो ओर फैल रही है
आओ री सखियों
उम्मीदो का नया दीपक जलाएँ
उमंगों के गीत गाएँ
हौसलों को नई उड़ान मिली है
नीले खुले आसमां मे पंछी बन
पंँख फैलाकर उड़ जाएँ
साल का पहला त्योहार
देश दुनिया मे खुशियो की लहर लाया है
सबके चेहरे पर आनंद प्रमोद की चमक लाया है
आओ री सखियों मंँगल कामनाओं के साथ
खुले दिल से नई सुबह का स्वागत करे

शिल्पा मोदी✍️✍️