ये दर ये मेरा दर
दहलीज हमारी अलग अलग
सीमा में हमको बांधा है
मर्यादा हमारी अलग अलग
ये तेरा दर ये मेरा दर
भारत माता के टुकड़े है
लक्ष्मण रेखा में बंधे हुए 🏹
ये तेरा दर ये मेरा दर
दहलीज हमारी अलग अलग
दोनो ही प्रान्त हमारे है 🚻
पर लगते दोनों अलग अलग 🧙♂️
ये तेरा दर ये मेरा दर
दहलीज हमारी अलग अलग
हम राम रहीम के बंदे है
ओर नेक हमारे धंधे है🎅
ये तेरा दर ये मेरा दर
दहलीज हमारी अलग अलग
बहता है रगों में खून एक
है धर्म यहाँ पर अलग अलग👳♀️
ये तेरा दर,,,,,🇮🇳🇮🇳🇮🇳
संध्या पंवार राजस्थान

0 टिप्पणियाँ