प्रेम मे शब्दो
का होना
जरूरी नही
कुछ कहना भी
महत्व नही रखता है
जब हाथो मे
हाथ लेकर
भरोसा दिलाते
हो ,मौन स्पर्श ही
सब बयां कर
देता है
मै हूँ न ,
हाथो की गर्माहट
रिश्तो को
महका देती है
बोली की जरुरत ही नही
सारे भाव बता देती
ऐसी स्पर्श
चिकित्सा कर देती ।
मीनाक्षी शर्मा

0 टिप्पणियाँ