एक कला के साथ
जो एकांत को जीना
सिखा दें
हर मोह बंधन को तोड़
सिर्फ खुद में जिया जाए
जो परम आनंद से अवगत करा दें
एक विशेष यात्रा
खुद का खुद की ओर
सिर्फ कुछ क्षण
स्वंय से ही प्रेम और
बस प्रतिफल में एक
विशिष्ट अनुभूति
जो शुन्य को दर्शाता हुआ
तन को उझाल दें
और मन खुशी के सागर में तैरता हुआ
एक स्वस्थ जीवन का उपहार दे
वो सिर्फ और सिर्फ एकांत के क्षण हैं
प्रिया✍️

0 टिप्पणियाँ