प्रेम का दिन, चौदह फरवरी! एक सप्ताह पहले से ही लोग,
रोज डे,प्रपोज डे, टेडी डे, और पता नहीं क्या क्या डे मानते हैं!
प्रेम का कोई एक दिन नहीं होता, अगर हम प्रेम से हर दिन रहे तो,
ये सोने की चिड़ियाँ कहलाने वाला भारत देश फिर से खुशहाल हो जाए और हर किसी के होंठो पर मुस्कान बनी रहे!
महान संत पादरी , जिसका नाम वेलेंटाइन था,
उन्हें चौदह फरवरी सन् दो सौ उनहत्तर में मार दिया गया था!
पादरी वेलेंटाइन को सभी जीवों से प्यार था ! जरूरी नहीं कि, वेलेंटाइन डे में उपहार और भावना सिर्फ प्रेमी प्रेमिका के बीच ही हो!प्रेम और सौहार्द की भावना को हम सदा अपने हृदय में रखें तो हर दिन प्रेम का ही दिन होगा!
पादरी वेलेंटाइन के याद में चौदह फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जाता है!
सभी वेलेंटाइन प्रेमियों के लिए एक शायरी!
सुबह लिखूँ, शाम लिखूँ
जब भी लिखूँ,तेरे नाम
लिखूँ!
वह पेन भी दिवानी हो
जाए!
जिस पेन से तेरा नाम एवं एक
लिखूँ!
श्वेता कर्ण!

3 टिप्पणियाँ