⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘ ॐ ⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘
बारिश की बूंदे जब मिट्टी से टकराती हैं,
 मिट्टी की सोंधी खुशबू--- 
चारों दिशाओं में छा जाती है,
कितना सुंदर है संसार---
यह सब उसका है उपकार,
दुनिया के सुंदर कैनवास पर; एक चित्र बनाया तूने,
हरा,गुलाबी,नीला,पीला रंगों से सजाया तूने,
जीव-जंतु पेड़-पौधे और इंसान बनाया तूने,
ए मेरे खुदा जादूगर है तू, क्या जादू चलाया तूने,
 झरना नदी से बहता कल कल कल कल करता रहता, उसकी आभा और खुशबू से, प्रकृति का मन पुलकित होता,
इंद्रधनुषी रंगों का संयोग बनाया तूने,
अंबर नीला धरती को धानी चुनर उठाय तूने,
 पंछी नदिया और पवन के झोंके---
से संसार सजाया तूने,
ए मेरे खुदा जादूगर है तू क्या जादू चलाया तूने।

संगीता वर्मा✍✍