प्रेम
मीरा सा ,निस्वार्थ
प्रेम
राधा सा इन्तजार
प्रेम
वैदैही जैसा त्याग
प्रेम
उर्मिला सा विश्वास
प्रेम
मन का सुन्दर अहसास
प्रेम
आत्मा का मिलन है.
प्रेम
अनकही मौन भाषा
प्रेम
संस्कारो की पूंजी
प्रेम
अजब ,गजब बातो.की हँसी
प्रेम
मंदिर का दीपक सा पावन भाव
प्रेम
कर्तव्यों को पालन करना
प्रेम
नारी के जीवन का सुन्दर गहना
प्रेम
निर्वल ,निश्चल ,नदी की धारा
मीनाक्षी शर्मा

2 टिप्पणियाँ