एक उडनखटोला ला दो माँ 
एक उडनखटोला ला दो माँ ।

उडनखटोला से देखूँ ..
कैसा लगता है देश मेरा 
कैसे झरने नदियाँ पर्वत 
कैसे लहराते खेत यहाँ ।

एक उडनखटोला ला दो माँ 
एक उडनखटोला ला दो माँ ।

उडनखटोला से देखूँ ....
तीन रंग की दुल्हन माँ 
दशो दिशायें गीत सुनाये 
जब अपनी भारत माँ के

एक उडनखटोला ला दो माँ 
एक उडनखटोला ला दो माँ 

उडनखटोला से देखूँ .....
कैसी लगती है धरती माँ 
कैसा श्रंगार किये रहती 
धानी चूनर मे भारत माँ 

एक उडनखटोला ला दो माँ 
एक उडनखटोला ला दो माँ 

उडनखटोला से गाऊँ ....
शौर्यवीर के गीत सभी 
हुये शहीद सरहद पर जो 
सहस्त्र सलामी दे आऊँ ।

एक उडनखटोला ला दो माँ 
एक उडनखटोला ला दो माँ




                 मीनाक्षी शर्मा