पानी की तरह बहती है जिन्दगी
रेत.के जैसे फिसल.रही है जिन्दगी
नित्य नए पुराने कपड़ो की तरह बदल रही है जिन्दगी
कभी धूप कभी छांँव सी हो रही है जिंदगी 
सब्र का इंतिहान भी ले रही है जिन्दगी.
अपनों  को देखने के लिए  बेताब है जिंदगी
एक दुजे  से मिलने के लिए आतुर.हो रही है जिन्दगी 


पानी की तरह बह रही है जिंदगी 
भागम भाग सी हो रही है जिंदगी
जीवन मे आगे बढने के जद्दोजहद मे
अपनो को पीछे छोड़ रही है जिन्दगी
शोहरत पाने के लिए गलत  राह पर चल पड़ी है जिन्दगी

पानी.की तरह बहती है जिन्दगी
कभी खुशी कम बेहिसाब गम है जिंदगी
कभी प्यार की किरण कभी गुस्से की ज्वाला है जिंदगी
कभी काली अंधेरी रात है जिंदगी 
तो कभी उजाला से भरी है जिंदगी

पानी की तरह बहती है जिंदगी
ना रूकती है ना थमती.है  जिंदगी
नदी की तरह हमेशा बहती ही रहती है जिंदगी
  कभी जलती आग है जिंदगी तो कभी शीतल पवन
सी है जिन्दगी

पानी की तरह बहती है जिंदगी
बचपन गया जवानी गई बुढ़ापा भी चला जाएगा 
धन धान्य, शान शौकत धरा का धरा रह जा्एंँगे
बिना.इजाजत के मौत चोखट.से ले जाएगा
आखिर मे मिट्टी का शरीर मिट्टी मे मिल जाएगा

पानी की तरह बहती.है जिन्दगी
ईश्वर का दिया सबसे सुन्दर वरदान है जिन्दगी
अच्छे कर्म और भक्ति की पथ सच्चाई की राह 
पर चलना है जिन्दगी

शिल्पा मोदी✍️✍️