माँ तेरा पुजारी मैं, भक्ति का मुझे वर दे!
खाली है मेरा दामन, ऐ माँ तु इसे भर दे!!
माँ तेरा पुजारी मैं, भक्ति का मुझे वर दे!
माँ क्या है तेरी पूजा, मुझे इसका ज्ञान नहीं??
तेरी शक्ति की माँ, मुझको पहचान नहीं!!
माँ मुझपे दया कर दे मेरा गीत अमर कर दे!
माँ तेरा........., भक्ति का.........!
श्रद्धा की सुमन माता, चरणों में तेरे अर्पण!
तेरी भक्ति में माँ बीते मेरा तन मन!
माँ रोज नया वर दे, और रोज नया श्वर् दे!
माँ तेरा पुजारी मैं, भक्ति का मुझे वर दे!
खाली है मेरा दामन, ऐ माँ तु इसे भर दे!!
श्वेता कर्ण!

0 टिप्पणियाँ