⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘
         एक दिल भी है सीने में एक जान भी रखते हैं,
             खिलौना नहीं हम अरमान भी रखते हैं,
माना कि जिंदगी में बुराइयां बहुत है,
बुराई नही हम दिल मे अच्छाइयां रखते हैं,
यह दिल नहीं खिलौना हम ख्याल रखते हैं,
दिल साफ रखते हैं संभाल के रखते हैं,
लोगों की फितरत बड़ी अजीब है,
दिल तोड़ के हमेशा मुंह मोड़ लेते हैं,
खिलौना समझ कर दिल तोड़ देते हैं,
एक दिल सभी ने पाया अच्छा नसीब है,
क्या  बुरा  है क्या अच्छा---
यह पहचान हम रखते हैं,
दिल टूट जाता है---
फिर भी दिल का ख्याल रखते है,
एक दिल भी है सीने में एक जान भी रखते हैं,
खिलौना नहीं है हम अरमान भी रखते हैं,




           संगीता वर्मा✍✍