समझदारी बड़ी चीज है
ये शांति का आधार है,
मन का ही संसार है
दुख ही निराधार है,
💐💐💐💐
समझदारी ठहराव है
सपनो की उड़ान है
मन की दिग्दर्शक है
रिश्तो का आधार है
🌸🌸🌸🌸🌸
समझदारी विस्वास है
मानव की शुभ आस है
गुणों का बड़ाउपहारहै
शक्ति का आकाश है
🌺🌺🌺🌺🌺
समझदारी ही समता है
सौम्यता कापूर्ण स्रोत है
शालीनता का प्रयोग है
अपनेपन का सागर है
🌷🌷🌷🌷🌷
समझदारी एक पुष्प है
महके सुरभि प्रवाह है
हरियाली मनमे भरी है
ये जीवन की प्रहरी है
🌼🌼🌼🌼🌼
समझदारी ही स्वर्ग है
समझदारी ही प्रेम है
समझदारी ही सुख है
समझदारी ही सत्य है🌿🍁🍀🍃🎄
डॉ सुरभि जैंन "श्रुति"
सतना,मध्यप्रदेश

1 टिप्पणियाँ