यह है एक स्वीडन की प्रेम लोककथा जिसका नायक है आरिल्ड, एक कुलीन डेनिश परिवार का युवा है, वह डेनिश नौसेना में कार्यरत है और अपने बचपन की मित्र थाले से प्रेम करता है। दोनों पड़ोसी देशों के मध्य शांति के दिनों में वह स्वीडन के राजा के राज्य अभिषेक में एक मेहमान बतौर सम्मिलित भी हुआ था। कालांतर में किसी कारणवश स्वीडन और डेनमार्क में युद्ध हो जाने के बाद वह युद्ध बंदी के तौर पर स्वीडन की कैद में था। तो उसकी प्रेमिका थाले ने उसे एक पत्र लिखकर सूचित किया कि उसके पिता ने उसके विरोध के बावजूद उसका विवाह किसी अन्य व्यक्ति से तय करते हुए विवाह की तिथि पक्की कर दी है । क्योंकि उनका मानना है आरिल्ड अब कभी कैद से वापस नहीं आ पाएगा।
जेल की कोठरी में अपनी प्रेमिका का पत्र पढ़कर वह बहुत भावुक हो जाता है और धुंधली आंखों से युद्ध के भयानक दृश्यों को याद करने लगता है।
सोचता है मैंने अपनी प्रेमिका को विवाह का वादा किया था लेकिन अब मेरी आजादी के बिना यह कैसे संभव होगा।
लड़खड़ाते कदमों से उठा उसने स्वीडन के राजा एरिक पत्र लिखा।
महामहिम,
आपको स्मरण होगा कि मैं आपके राज्याभिषेक के समय आपका सम्मानित मेहमान था और आज आपका बंदी हूंँ। एक के दिन आपने मुझे अपना मित्र माना था तो मैं आपसे विनती करता हूंँ कि आप मुझे मेरी प्रियतमा से विवाह करने के लिए मुक्त करने की कृपा करें। मैं आपको वचन देता हूंँ कि मैं अपनी रोपनी की पहली फसल काटते ही आप की कैद में वापस आ जाऊंगा।
राजा एरिक ने युवक के वचन पर विश्वास करते हुए उसे एक फसल काटने जितना समय देकर मुक्त कर दिया।
डेनमार्क पहुंचते ही आरिल्ड की थाले से आनंदमयी मुलाकात हुई।
किंतु जब थाले के पिता को पता चला कि यह एक फसल तक ही मुक्त हुआ है तो वह इस बात से नाखुश हुए परंतु थोड़े विरोध के बाद वह प्रेमी जोड़े की शादी के लिए मान गए। और इस तरह उन दोनों का विवाह हो गया।
आरिल्ड को पता था की पहली फसल काटते ही उसे राजा की कैद में वापस जाना होगा उसने सोच विचार कर एक विशाल क्षेत्र में बीजारोपण कर दिया वसंत के मौसम के कुछ माह बाद ही राजा एरिक के दूत ने आकर आरिल्ड से कहा फसल कटाई का मौसम बीत चुका है और हमारे राजा आपकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस पर आरिल्ड ने कहा मेरी फसल अभी कैसे कटेगी वह तो अभी तक अंकुरित भी नहीं हुई। यह सुनकर दूत ने आश्चर्य से पूछा अंकुरित भी नहीं हुई? ऐसा क्या रोपा है आपने आरिल्ड ने कहा पाइन के पौधे।
अपने दूत से यह किस्सा सुनकर राजा एरिक ने हंसते हुए कहा कि वह एक योग्य व्यक्ति है उसे कैद में नहीं रखा जाना चाहिए।
इस तरह अरिल्ड और थाले एक साथ रहने लगे और कहते हैं उनके प्रेम का प्रतीक है पाइन का शानदार जंगल आज भी उनकी याद जीवित रखता है।
वंदना शर्मा🖋️

1 टिप्पणियाँ