पुलवामा हमले को लेकर माता-पिता के बीच जो संवाद हुए उसे मैं आपके समक्ष रख रही हूं।
(पुलवामा हमला दिनांक-१४ फरवरी २०१९,रात्रि १० बजे)
पिता---तुमने आज का समाचार देखा?????
मां--- कौन सा समाचार??
पिता---पुलवामा में हमारे 44 जवान शहीद हो गए।हमारे देश की रक्षा करते करते।तुम इस बारे में क्या सोचती हो?
मां---मुझे बहुत दुख हुआ मैं तो सोच रही हूं, कि उस मां पर
क्या बीत रही होगी।वह बहन अब किसकी कलाई पर
राखी बांधेगी और वह पत्नी किसकी राह तकेगी.......
( मां की आंखों में आंसू आ जाते हैं)
पिता---सही में कितना दुख सहन करना पड़ता है............
बलिदानियो के परिवार वालों को!!! इसका अंदाजा
लगा पाना मुश्किल है।
मां--- हम घर पर इसलिए सुरक्षित हैं। क्योंकि देश की सीमा
पर हमारे जवान हमारे रक्षा के लिए तैनात हैं। मैं उन
वीर सपूतों को सादर नमन करती हूं।🙏
पिता---एक भारतीय होने के नाते हम सभी को वीर
बलिदानियों का सम्मान करना चाहिए। और उनके
परिवार वालों के दुख को समझना चाहिए।
मां---हम सब भारतीयों को एकजुट होकर आतंकवाद के
खिलाफ संघर्ष में साथ देना चाहिए।और भारतीय होने
का अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।
पिता---हां सही हैं,आतंकवाद के खिलाफ सख्त-से-सख्त
कदम उठाना चाहिए।ताकि हमारे देश से नहींअपितु
पूरी दुनिया से आतंकवाद का सफाया हो।....,.......
फिर किसी भी मां का आंचल नहीं उजड़ेगा ।
" जय हिंद जय भारत "
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
💐🙏🙏🙏🙏🙏💐
(आज दिनांक 14 फरवरी हैं। वीर शहीदों को मेरा कोटि-कोटि नमन और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि)
✍️मनीषा भुआर्य ठाकुर
कर्नाटक

6 टिप्पणियाँ
उम्दा प्रस्तुतीकरण।