ज़ब तुम मुझे से कुछ कहना चाहते हो 
और मै तुम्हारी बात सुनती नहीं हूँ 
तो बुरा लगता है ना 

ज़ब तुम मुझे अपना वक़्त देना चाहते हो 
और  मै तुम्हे वक़्त नहीं दे पाती हूँ 
तो बुरा लगता है ना 

ज़ब तुम मुझे अपनी बाहों मै लेना चाहते हो 
और मै तुम्हे झटका के चली जाती हूँ 
तो बुरा लगता है ना 

ज़ब तुम मेरा साथ चाहते हो 
और मै पीछे हट जाती हूँ 
तो बुरा लगता है ना 

ज़ब तुम मुझे अपनी दुविधा बताना चाहते हो 
और मै हसीं ठिठोली मै उस बात को उड़ देती हूँ 
तो बुरा लगता है ना 

आलिया खान ✍️✍️