पता है कभी हो नहीं सकता 
फिर भी दिल का एक कोना 
खाली सा है तुम्हारे लिए 
इन्तेज़ार में खुली रहती आंख 
पता है बंद करते ही आयेंगे 
सपने जो होंगे अधूरे अधूरे से 
एक कसक तो हमेशा रहेगी 
उसको महसूस करने की पास से 
दूर से तो हमेशा ही महसूस किया 
क्या है ये एहसास मेरे दिल 
जरा खुल के बता ये क्या है 
अरे दीवानी ये है इश्वर से तेरा 
ना मिलने वाला ना सुलझता प्यार
 मेरा अनसुलझा प्यार


                        अन्जू