⚘⚘⚘⚘ ॐ⚘⚘⚘⚘
खुश रहने का सही उपाय
संतुष्टि का आनंद उठाएं ,
प्रभु ने जो हमको बख्शा है,
मुकद्दर समझ कर---
खुशी-खुशी अपनाएं,
अपनी धुन में झूमे गाए,
छोटी-छोटी खुशियों को भी---
एक जश्न की तरह मनाए।
प्रभु का सर पर हाथ रहे ,
नियत सच्ची साफ रहे,
स्थिरता जीवन में लाएं,
दृढ़ निश्चय संकल्प बनाएं,
दृढ़ निश्चय से धीरे धीरे,
सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाएं।
संगीता वर्मा✍✍

1 टिप्पणियाँ