जिंंदगी का प्लेन क्रैश होने से पहले
आकाश की ऊचाइयों को छूना है
दुनिया की उलझनों मे मत फँसना
अपने कर्तव्य मार्ग पर चलते रहना

जिंंदगी का प्लेन क्रैश होने से पहले
अडिग रहना अपने पथ पर अनवरत चलते रहना
मत सोचो दुनिया क्या कहेगी
अपना जीवन अपने अनुसार जीना

जिंंदगी का प्लेन क्रैश होने से पहले
जीवन से हार नहीं मानना
जीवन मिलता है एक बार
हौसलों के पंँख लगाकर अम्बर को छूना

शिल्पा मोदी✍️✍️