प्लेन में बिठा दे सैया
लंदन पेरिस न्यूयॉर्क घुमा दे सैया
डाल गल बहियां घूमेंगे हम सैया
कभी झुमका कभी मुंदरी नेकलेस से अब बात बने ना
मुझे तो हवाई जहाज में सैर करा दे सैया
वादा तो तू करता है
ओ मेरे सपनों की रानी
मेरा घर चलाने वाली
बच्चों की ओ मैया प्यारी
घुमा दूं तुझे इस साल नहीं
मैं अगले साल दुनिया सारी
लंदन, पेरिस, न्यूयॉर्क सभी की सैर करा दूंगा
अभी तो तू दिल्ली घूम ले रानी
काम चला ले इससे महारानी
दिला दूं तुझको ब्रासलेट ,कंगना ,टीका ,बिंदी ,पायल,झुमका
प्लेन में भी बिठा दूंगा
वादा रहा इस साल नहीं तो अगले साल
दिल की कलम से
मधु अरोड़ा

0 टिप्पणियाँ