एक सुंदर जोड़ा साथ में नन्हा बच्चा
गाड़ी में घूमने निकला
आसपास के नजारों का आनंद लेता
एक दूसरे को छेड़ता - चूमता
नन्हा बच्चा किलकारियां भरता
माता-पिता को अपने निहारता
अचानक से मौसम बदला
बर्फ का तूफान आया
चारों ओर बर्फ की चादर
अवरुद्ध हो गए सारे मार्ग
गाड़ी पर भी बर्फ छाई
बाहर निकलने की मजबूरी आई
सीने से लगाए नन्हें को
कोई ओट वो तलाशने को
ना खाना और ना पानी था
तापमान भी नीचे गिर रहा था
नन्हा बच्चा भूख से रोए
मां सीने से दूध पिलाए
आखिर कब तक ऐसा चलता
दूध भी तो अब ना उतरता
मजबूरी में बर्फ खाई
फिर उसको दूध से लगाई
राह वे भटक गए थे
नौ दिन में वे बेहाल हुए थे
जिंदगी मौत से जूझ रही थी
आखिर जिंदगी ने हथियार डाल दिए
मां दुनिया से जा चुकी थी
पिता की हालत भी बहुत बुरी थी
मौसम ने कुछ करवट बदली
किस्मत भी उनकी कुछ चमकी
बर्फ हटाने एक टीम आई
गाड़ी देखी, सवार ना पाई
ढूंढा जब चारों ओर
तब मिले वो बदनसीब लोग
बच्चा सही - सलामत था
मां के दूध ने उसको सींचा था
अपने साथी की मृत देह से
लिपटकर पिता खूब रोया था
यह चमत्कार ही था कि वह बच्चा
बर्फीले तूफान से सकुशल निकला था ।
धनु दयाल

4 टिप्पणियाँ