सात फेरों से शुरू
विश्वास का साथ हमारा
सात जन्मों तक साथ चलने का वादा हमारा
तुम मुझे प्यार दो, मैं तुम्हें प्यार दूं
ऐसा पवित्र रिश्ता हमारा
गलती कहीं हो जाए ,तो धीरे से एक दूजे को समझाएं ।
तू तू मैं मैं हो न कम
ऐसा पवित्र रिश्ता हमारा
मैं तुझे साथ पा मुस्कराऊं,
तुम मुझे साथ पा खिलखिलाओ
प्यार की नगरी में प्यारा सा घर हो हमारा
फूलों सा महकता रहें ये बंधन हमारा।
दिल की कलम से
मधु अरोड़ा

0 टिप्पणियाँ