⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘
आज का टॉपिक लंबे बाल वाली लड़की देख कर मुझे फिर से एक वाक्य याद आ गया,
यह बात उन दिनों की है जब मैं अनमैरिड थी और मेरे---
पति देव ने मुझे पहली बार देखा था मेरे पतिदेव को लंबे बालों से बहुत प्यार है उनकी इच्छा थी कि उनकी शादी लंबे बाल वाली लड़की के साथ हो,
लेकिन जब उन्होंने मुझे देखा तो मैं उन्हें पसंद आ गई, लेकिन मेरे तो छोटे-छोटे बाल थे,उन्होंने मुझसे कहा अपने बाल लंबे कर लेना अब क्या था मैंने भी बालों में मेहंदी बालों को लंबा करने वाला ऑयल सब ट्राई किया लेकिन आज भी मेरे बाल छोटे हैं, अब इसमें मेरी भी गलती नहीं किस्मत से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता, अब उनकी यही किस्मत थी तो मैं क्या कर सकती हूं इसमें मेरी कोई गलती नहीं😊😊😃😃😃🙏🙏
अब क्या कर सकते हैं इसमें मेरी कोई गलती नहीं 😊😊😊😃😃😃 पसंद उनकी ही थी मैं लेकिन अब मेरे पतिदेव ने अपना विचार बदल लिया यह समझ लो बदलने पर मजबूर हो गए मजबूरी का नाम सबर,
कहते हैं मैंने देखा लंबे बाल बाली फीमेल सुंदर नहीं होती🤔🤔🤔🤔 बहुत कम फीमेल ऐसी होती हैं जो लंबे बालों के साथ सुंदर भी हो, छोटे बाल वाली सभी सुंदर होती है
यह सुनकर मुझे हंसी भी आती है और सोचती हूं चलो यह भी ठीक है, इनके मन में ऐसे भाव है क्योंकि मेरे बाल तो छोटे ही हैं और मैं छोटे बालों में संतुष्ट हूं ,
लेकिन उनके लंबे बालों की ख्वाहिश ने मुझे एक प्रेरणा दी कि मैंने अपनी गुड़िया के बालों को लंबा करने की कोशिश की और मैं
उसमें कामयाब भी हुई😊😊
संगीता वर्मा

14 टिप्पणियाँ