देश की राष्ट्रीय एकता,है प्रतीक जहां
भिन्न-भिन्न संस्कृति में बसे लोग यहां ।।
"भारत" ऐसा देश मेरा...............
नदियां ,पर्वते पूज्यनीय है जहां
होते माता-पिता का स्वरूप यहां ।।
"भारत" ऐसा देश मेरा...............
नमन करते गुरुजनों का सदा जहां
ऐसी संस्कृति, सुशोभित होती यहां ।।
"भारत" ऐसा देश मेरा...............
गीता का उपदेश, रामायण पाठ जहां
गुरु-ग्रंथ,बाइबिल,कुरान है पवित्र यहां
"भारत" ऐसा देश मेरा................
दिवाली,ईद मनाए सब संग-संग जहां
देश की मिट्टी में,पनपता है प्यार यहां ।।
"भारत" ऐसा देश मेरा................
विकट स्थितियां आए, देश में जहां
एकजुट हो सामना करे भारतीय यहां
"भारत" ऐसा देश मेरा.................
देश की राष्ट्रीय एकता,है प्रतीक जहां
भिन्न-भिन्न संस्कृति में बसे लोग यहां ।।
"भारत" ऐसा देश मेरा................
🇮🇳 जय हिंद 🙏जय भारत 🇮🇳
मनीषा भुआर्य ठाकुर
कर्नाटक

2 टिप्पणियाँ