===============
नन्ही नन्ही चीजों में
कोने कोने में मिलती है खुशी
बस बटोरने की कला होनी चाहिए
बाहें फ़ैलाने की है देर
सारे जहां की खुशियाँ
सिमट कर आ जाएंगी
हमारी तुम्हारी बाँहों में
बस बाँहें खुली होनी चाहिए
सारा जहाँ भरा है रंगों से
भर जाएँगे रंग जीवन में
रंग चुनने की समझ होनी चाहिए
बस समझ समझ का फेर है
सुंदर तो काला रंग भी है
बस सपने रंगीन होने चाहिए
सभी शब्दों में तीर नहीं मिठास है
बस मिश्री कानों में घुली होनी चाहिए
अंजू

1 टिप्पणियाँ