नाजुक सी गुड़िया बनने से होगा नहीं
अपने हक के लिए खुद लड़ना होगा
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ
नारा लगाने से कुछ होगा नहीं
अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने से होगा
रोटी गोल गोल बनाने से होगा नहीं
ईट का जवाब पत्थर से देने से होगा
बनो तुम दुर्गा ,बनो तुम रणचंँडीका
राक्षसों का संँहार खुद करना होगा
अपने आत्मरक्षा के लिए खुद
अपने हक के लिए लड़ना होगा
ताड़े जब तुम्हें कोई अश्लील नजरो से
तुम डर कर सहम मत जाना
आँखे फोड़ कर तुम उसके हाथोंं मे दे आना
उठो आगे बढो लड़ो अपने हक के लिए
किसी पर निर्भर नहीं
आत्म निर्भर बनकर रहना होगा
जनता तुम्हारे लिए एक-दो दिन आवाज उठाएगी
फिर उनकी भी आवाज दबा दी जाएगी
चाहे लगे कोई राह कठिन
अपने पथ पर तुम अडिग रहना
अपनी समस्या का खुद समाधान करना होगा
अपने हक की लड़ाई खुद ही लड़ना होगा
किसी पर निर्भर नहीं आत्मनिर्भर बनना होगा
समाज की परवाह कब तक करोगी
जी हजूरी करना छोड़ो
सच को सच बोलना सीखो
कब तक अपनी इच्छाओं को कुचलोगी
किसी के बहकावे में आना होगा नहीं
अपनी आवाज को बुलंद करना होगा
अपने हक की लड़ाई खुद लड़नी होगी
मोमबत्ती सी बनना छोड़ो
अब तुम्हें मशाल बनना होगा
मशालों से दरिंदों को जिन्दा जलाएगें
अपने हक की लड़ाई खुद ही लड़ना होगा
किसी पर निर्भर नहीं आत्मनिर्भर बनना होगा
शिल्पा मोदी✍️✍️

2 टिप्पणियाँ