जिसने मुझे कभी देखा नही
 प्यार उसने किया जिसने मुझे कभी अपना माना ही नही,
प्यार उससे किया जो मेरा कभी बना ही नही,
 प्यार उसे किया जिसने कभी अपना समझा नही, 
प्यार उसे किया जो इकरार करता नही
 प्यार उसे किया जो किसी और का हो गया 
प्यार उसे ही किया जिसने  जख्म ही दिया 
प्यार उसी से ही किया है, जिसको मैने दिल दिया है,
 उसका वह जाने मैने तो प्यार बस उससे ही किया है,
 

          डॉ सुरभि जैंन "श्रुति"
             सतना,मध्यप्रदेश