दिल को दिल से मिला देती हैं यादें 
अपनो को अपनो से 
 मिला देती है यादें 
सुख दुख मे हमेशा साथ देती है यादे
 गुजरे वक़्त का आईना देती है यादे
 सब कुछ समेटे सम्हाले अहसास देती है यादें 
जिदगी को खुशी का पैगाम देती है यादें
 भावना संवेदना को  
प्रेरित कर देती है यादें
 अधूरी जिंदगी को पूरा कर देती है यादे
 एक प्यारा सा जहां देती है यादे
 अपनो का साथ ,दुलार प्यार देती है यादें
 प्यार और अधिकार देती है यादें 
मानव मन को एक  
पहचान देती है यादे
 जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी एक खुशनुमा अहसास देती है यादें

 डॉ सुरभि जैंन "श्रुति"

 
 💐💐✍️🌼💥💥💥🍁🌸🌟💦🌻🌻🌻🌼🌺🌿☘️