बात हम रोज करते है
बात से दिन की शुरुआत है
बात बनती
बात बिगड़ती
बात हंसाती
बात रुलाती
बात मिश्री
बात तीखी
बात कड़वी
बात तेरी
बात मेरी
बात उसकी
बात किसकी
बात में जज्बात है
बात की औकात है
बात छोटी
बात वजनी
बात से पहचान है
बात में चिढ़ाना चिढ़ाना
बात में मुंह फुलाना
बात में गरिमा है गौरव
बात में मरना है जीना
बात लज्जा
बात प्यार
बात रूठना
बात मनाना
बात अपनी
बात पर आई बात
बात ही सम्मान है
बात मानना
बात बड़ी करना
बात उसकी
बात किस की
बात है रस की मलाई
बात से आदमी की पहचान है।
बात किस्से
बात कहानी
बात जीवन की खुली किताब है
बात में मरना है जीना
बात की अनोखी शान है।
दिल की कलम से
मधु अरोड़ा

0 टिप्पणियाँ