बीते समय 2020 से,
सीखा है जीवन से लड़ना
कष्टों से संघर्ष कर आगे बढ़ना,
सदा आशावादी बनकर निखरना
जीवन आगे बढ़ने का नाम है
बिखरना न हमे स्वीकार है,
बढ़ो,हर पल सारे संघर्षो से
तुम्हे है जीतना ,निरंतर जीतना
अपने अस्तित्त्व की अस्मिता को स्वीकारना।
यही है मंगल भावना ,मंगल कामना ।
दृढ़ इच्छा शक्ति और संकल्प से हर सफलता निरंतर प्राप्त करना।
छोटी -छोटी बाधाएं ही हमे सीख देती है
कोरोना योद्धाओं ने पूरी दुनिया में नाम रोशन किया है,
यह सीख दी है स्वयं से मिलना,अपने सपने पूरे करना
एक जुट होकर आगे बढ़ना ।
कुछ नही,बस साथ दो मीठे बोल ही जाना है,
"श्रुति" का यही सपना ,कुछ नया सा कर दिखाना है,,,,।
डॉ सुरभि जैंन "श्रुति"
सतना, मध्यप्रदेश

0 टिप्पणियाँ