तुमने मुझसे प्रोमिस किया था कि हम अपनी शादी की 50 वीं एनिवर्सरी एक - दूसरे के साथ ला पितहाया वेगाना रेस्तरां में मनाएंगे और आज ही का वह मनहूस दिन है जब एक साल पहले तुम मुझे और अपनी दोनों डाॅटरस सेलिना एंड सेरिना को रोता बिलखता छोड़ कर इस दुनिया को अलविदा कह गई थी जाॅन  ने अपनी दोनों बेटियों के सिरों पर हाथ फेरते हुए कहा । 

जाॅन  पिछले एक साल से सिंगल पेरेंट है । वह अपनी दोनों बेटियों सेलिना और सेरिना की देखभाल अकेले ही कर रहा है । एक पिता के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाते हुए उसे एक माॅं की भावनाओं का भी एहसास हैं । 

जाॅन के चाइल्ड सेंटर पहुॅंचते ही उसे सूचना मिलती है कि उसका प्रमोशन हुआ है और साथ ही इस शहर से दूर मैक्सिको के ही एक शहर में उसका ट्रांसफर भी हुआ है । वह अपना ट्रांसफर लेटर लेकर अपने घर पहुॅंचता है और जिस शहर में उसका ट्रांसफर हुआ है वहाॅं जाने की तैयारी करने लगता है । 

जाॅन को पैकिंग करते देख उसकी बड़ी डाॅटर सेलिना उसके पास आती है और पैकिंग की वजह पूछती है । जाॅन उसे ट्रांसफर की बात बताता है और तीनों नए शहर की तरफ निकल पड़ते हैं । 


जाॅन के घर से कुछ ही दूरी पर कल - कल बहती नदी , नदी के आस-पास हरे - हरे पत्तों वाले पेड़ों का एक छोटा सा अभयारण्य । ऐसा मनोरम दृश्य जाॅन और उसकी दोनों बेटियों ने पहले नहीं देखा था । तीनों अपने नए घर में आकर बहुत खुश थे । 


जाॅन जब चाइल्ड सेंटर अपनी जाॅब पर जाता दोनों बच्चे घर पर ही रहते । उन दोनों की देखभाल करने के लिए जाॅन ने एक एक मेड को हायर कर रखा था । 
जाॅन के आते ही वह सारा  काम  खत्म कर चली जाती ।

एक दिन जब जाॅन अपनी गाड़ी से  रात के अंधेरे में अपने घर लौट रहा था वहीं पास वाले नदी पर भीड़ इकट्ठी देखकर वह अपनी गाड़ी से उतर कर नदी के पास पहुॅंचता है । 


सफेद कपड़ों में लिपटे दो बच्चों की लाश को देखकर अनजान आशंका से उसका दिल काॅंप जाता है ।  उन बच्चों की हाइट और बाॅडी एस्ट्रक्चर देखकर उसे अपनी दोनों बेटियों का ध्यान आ जाता है जाॅन पुलिस से इजाजत लेकर कंपकंपाती हाथ से दोनों बच्चों के लाशों के ऊपर रखें सफेद कपड़े को हटाकर देखता है तब जाकर उसकी जान में जान आती है । 

पुलिस के पास आकर जाॅन कहता है कि मैं चाइल्ड सेंटर में जाॅब करता हूॅं । बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा के विरोध में हमारा सेंटर करता है । वह पुलिस से पूछता है कि इन दोनों बच्चों की डेथ कैसे हुई ?? 

पुलिस बताती है कि यह लो लोरोना का काम है । 
जाॅन आश्चर्य से पुलिस को देखती है और कहती है कि जब आपको पता है कि इन बच्चों का कातिल कौन है तब आप यहाॅं क्या कर रहे हैं ?? जाकर उसे पकड़ लो ताकि वह कहीं और भाग नहीं सके ।


पुलिस जाॅन से कहती है कि लगता है आप इस शहर में अभी नए है तभी आपको लो लोरोना के कहर के बारे में पता नहीं है । 

जाॅन कहता है कि यह लो लोरोना कौन है और इसका बच्चों के साथ क्या कनेक्शन है ?? 

एक वृद्ध आदमी जाॅन के पास आता है और कहता है कि इंस्पेक्टर ने तुम्हें जिस लो लोरोना के बारे में बताया है असल में उसका नाम मारिया था । यह मैक्सिको के इसी शहर की रहने वाली थी । 

मारिया इतनी खुबसूरत थी कि जों कोई भी उसे देखता उसकी खुबसूरती के कसीदे पढ़ने लगता । 
जीज़स ने उसे ब्यूटीफुल बना कर इस दुनिया में तों भेज दिया था बट उसकी उसकी किस्मत में गरीब घर में पैदा होना लिख दिया था । 

मारिया की खुबसूरती जवान होने के संग बढ़ती गई और एक दिन उसकी किस्मत बदल गई । एक खुबसूरत नौजवान जों बहुत बड़े व्यापारी की औलाद था मारिया को देखते ही उस पर फिदा हो गया और शादी के लिए प्रपोज कर दिया । 

दोनों की शादी उस नौजवान के पिता की नाराज़गी का कारण बनने लगी । एक साल बाद मारिया ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया जिसमें एक ब्याय और एक गर्ल थी । 

मारिया को अपने पति में बदलाव महसूस होने लगा । 
मारिया का पति दो - तीन दिनों तक घर नहीं आता और जब आता भी तो बच्चों के साथ ही रहता । मारिया अपनी खुबसूरत अदाओं से उसे रिझाने की कोशिश करती लेकिन उसे नाकामयाबी ही मिलती । 

पति की बेरुखी देखकर वह मेंटली  डिस्टर्ब रहने  लगी । वह हर पल अपने पति के बारे में ही सोचती रहती । कई बार तों उसे यह तक पता नहीं चलता कि उसके दोनों बच्चे रो रहें हैं और अपनी मम्मी को बुला रहे हैं । 


नदी के कलरव करते शोर में भी मारिया ने अपने पति की आवाज पहचान ली थी और वह अपने पति की तरफ बढ़ ही रही थी कि एक लड़की आकर उसके पति को  गले लगा लेती हैं । अपने पति को किसी और औरत को किस करते देखकर मारिया का दिल टूट जाता है । 

मारिया अपने आप को कंट्रोल कर पीछे मुड़ कर घर जाने ही वाली होती है कि उसके दोनों बच्चे उसका हाथ छुड़ा कर अपने पिता की तरफ पापा ... पापा ... कहते चले जाते हैं । उसका पति अपने दोनों बच्चों को बहुत लाड़ और प्यार देता है लेकिन मारिया को देखकर भी अनजान बन जाता है । 


दोनों बच्चों को साथ ले मारिया अपने घर आती है और आईने के सामने बैठ अपनी खुबसूरती को निहारने लगती है । वह ऑंखों से लेकर पूरे चेहरे का अच्छी तरह एक दुल्हन की तरह मेकअप करती है और अपनी शादी का सफेद गाउन पहन कर आईने में अपने आप को देखती है । 


दोनों बच्चे मम्मी के पास आतें हैं और उसकी गोद में चढ़ने की जिद करते हैं । वह मना करती है लेकिन बच्चे नहीं मानते हैं । गुस्से में मारिया के दिमाग में उसके पति और उस लड़की का किस ही घूमता रहता है । वह आईने से सवाल करती है कि मैं अब उतनी खुबसूरत नही हूॅं जैसा कि पहले थी ?? आईना एक निर्जीव चीज मारिया के सवालों का जवाब कैसे देता ?? 

बच्चे को परेशान करते देख मारिया गुस्से में उसी समय उसी नदी के पास जाती है जहाॅं उसने अपने पति को दूसरी औरत को किस करते देखा था । वह दोनों बच्चों को गुस्से के पागलपन में  नदी के पानी में डुबोने लगती है और दोनों बच्चे नदी के पानी में बह जाते हैं । 


मारिया का गुस्सा जब शांत होता है तब तक बहुत देर हों चुकी होती है । वह जोर - जोर से अपने दोनों बच्चों का नाम लेकर ढूॅंढती है लेकिन उसके बच्चे उसे नहीं मिलते हैं । वह नदी के किनारे पानी में बैठ कर रोने लगती है । रोते हुए ही वह अपने बच्चों को ढूंढने के उद्देश्य से पानी की तेज धार में छलांग लगा देती है । 


हेल ( नर्क ) के द्वार पर मारिया को रोक लिया जाता है और उससे कहा जाता है कि उसने अपने निर्दोष बच्चों को मारने का पाप किया है इसलिए उसे नर्क में भी स्थान तभी मिलेगा जब वह अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर आएंगी । 


वृद्ध आदमी , जाॅन से कहता है कि तब से वह नदी किनारे रोती है और जिस भी दो बच्चों को वह देखती है उसे अपना बच्चा समझ पानी में डुबोकर हेल ले जाती है लेकिन उसे अभी तक उसे हेल में भी स्थान इसलिए नहीं मिल पाया है कि जिसे वह अपना बच्चा समझ कर मार रही है असल में वें बच्चे उसके नहीं होते हैं । 

दो बच्चों का सुनकर जाॅन डर जाता है और वहाॅं से जल्द से जल्द अपने घर पहुॅंचना चाहता है । घर आकर अपनी दोनों बेटियों को सही - सलामत देखकर उसको राहत महसूस होती है और रोज की तरह आते ही अपनी बेटियों को गले लगा लेता है । 


फोन काॅल आते ही जाॅन स्कूल की तरफ भागता है । 
दो बच्चों के हाथ पर जख्म के निशान देखकर वह कुछ समझ नहीं पाता है । चाइल्ड एब्यूज का ऐसा केस उसने अपने दस साल के कैरियर में पहली बार देखा था । 

दोनों बच्चों के पैरेंट्स से बात करने पर पता चलता है कि यह दोनों भाई है और पिछले दो- तीन दिनों से इनके हाथ पर यह निशान आ गए हैं और यह दोनो इतने डरें हुए हैं कि वह बता भी नहीं रहें कि यह निशान उनके हाथ पर कैसे आया ?? 

दोनों   बच्चों   के     पैरेंट्स      को  पुलिस      द्वारा डराने-धमकाने के बाद भी यह पता नहीं चल पाया कि दोनों के हाथों पर यह निशान किस तरह आया ?? 

अगले दिन जाॅन चाइल्ड सेंटर जा ही रहा होता है कि 
उसे पुलिस का काॅल आता है । पुलिस के बताएं लोकेशन पर पहुंच कर उसे स्कूल के दोनों बच्चों की सफेद चादर में लिपटी लाश दिखाई देती है । जाॅन पूरी तरह से कन्फ्यूज्ड चाइल्ड सेंटर जाने की बजाय अपने घर वापस आ जाता है।

घर आकर वह सेलिना और सेरिना को गले लगा कर पूछता है कि वह मेड आंटी कहाॅं है जो दिन भर आपके साथ रहती है ?? 
सेलिना कहती है कि हमारे साथ तो दिन भर कोई नहीं रहता । हम तों अकेले ही स्कूल जाते हैं और घर में भी रहते हैं । 

जाॅन को याद आता है कि जिस दिन वह इस शहर में आया था उसी दिन तो एक चौबीस -पच्चीस साल की लड़की जिसने सफेद ड्रेस पहन रखी थी उसके घर आई थी और कहा था कि आपके दो बच्चे हैं और साथ में कोई लेडिज भी नहीं है तो वह उसे अपने बच्चों की मेड रख लें । वह दिन भर बच्चों की देखभाल करेंगी और रात को  अपने  घर  चली जाएगी । 

जाॅन को उसका प्रपोजल अच्छा लगा और उसने उसे रख लिया था । उसे लगा कि बच्चे उससे मजाक कर रहे हैं क्योंकि खाना भी तो वही बनाती थी और घर का सारा काम जब वह आता था हुआ रहता था । 

जाॅन कुछ सोच ही रहा होता है कि सेरिना उसके पास आती है और अपने पापा को गले लगाने के लिए जैसे ही अपना हाथ जाॅन की तरफ बढ़ाती है उसके हाथ में भी स्कूल वाले दोनों बच्चों की तरह निशान देखकर वह चौंक जाता है । 

जाॅन अपनी बड़ी बेटी सेलिना को बुलाता है और उसे अपने पास बुलाकर बैठाता है । सेलिना का हाथ आगे करके वह पकड़ने ही वाला होता है कि उसकी नज़र सेलिना के हाथ पर जाती है । 

सेरिना की तरह सेलिना के हाथों पर हु-ब-हू वही निशान देखकर वह डर जाता है और उसकी ऑंखो के सामने उन दोनों स्कूल वाले बच्चों की लाश सफेद चादर में लिपटी नदी के किनारे दिखाई देने   लगती है । वह दोनों बेटियों से उस निशान के बारे में पूछता है लेकिन दोनों कोई जवाब नहीं देती है । 

जाॅन अपनी दोनों बेटियों की ऑंखो में छुपे भय को भाॅंप जाता है और तुरंत चर्च के फादर के पास जाकर उनसे लो लोरोना के बारे में बता कर हेल्प माॅंगता है। 
फादर दोनों बच्चियों को साथ लेकर जाॅन के घर आते हैं । 


जाॅन के घर में घुसते ही फादर को बुरी शक्ति का आभास होता है और वह पता कर लेते हैं कि जाॅन जिस घर में रह रहा है वह घर मारिया का था और आज भी मारिया इसी घर में रहती हैं और इस समय भी वह वहीं पर मौजूद हैं । 


फादर सेलिना और सेरिना के पिता जाॅन को सारी बात बताते हुए कहते हैं कि ला  लोरिना ने ही उनकी बेटियों के हाथों पर वह निशान दिए हैं । वह बच्चों को गुस्से में डाॅंटती हैं और उनके हाथ भी मसलती है जिसके कारण बच्चों के हाथों पर निशान  पड़  जाते हैं । निशान पड़ने के दो - तीन दिन के अंदर वह इन्हें नदी में डूबों कर मार देती है । 


जाॅन अपने बच्चों के जान की भीख फादर से माॅंगता है । फादर अपनी शक्ति से ला लोरोना की तरफ चाकू फेंकते हैं और वह वहाॅं से निकल कर  बाहर चली जाती है । फादर आगाह करते हुए कहते हैं कि वह इस घर में  वापस लौट कर अवश्य आएंगी इसलिए इस घर को छोड़ कर कहीं और जाकर रहो ।


दो साल  हो चुके है और जाॅन और उसकी दोनों बेटियों सेलिना और सेरिना के हाथों पर से वह निशान भी अब नहीं है । जाॅन अब चिंतित नहीं हैं क्योंकि वह लोग उस शहर से बहुत दूर आ चुके हैं ।


जाॅन चाइल्ड सेंटर से रात के वक्त घर आता है । ऐसे तों वह अंधेरा होने से पहले ही रोज आ जाता है लेकिन आज काम ज्यादा होने के कारण वह देर से घर आता है । 


सेलिना अपने पापा के लिए पानी का ग्लास लेकर आती है । पानी पीकर जाॅन सेलिना से कहता है कि सेरिना आज  उसके पास आई नहीं  वह पढ़ रही है क्या  ?? 

सेलिना कहती हैं कि उसे पढ़ाई में मन नहीं लगता है उसे तों बाहर घूमने में ही मन लगता है । वह पास में ही अपने फ्रेंड की बर्थ डे में गई है  और  आती ही होगी ।

जाॅन गुस्से से उठकर सेलिना को डाॅंटते हुए बाहर निकल जाते हैं । सेलिना भी पीछे से आती है । दोनों उसकी दोस्त के घर जाते हैं तो उन्हें पता चलता है कि वह तों अंधेरा होने से पहले ही अपने घर  चली  गई थी ।

जाॅन घबरा जाते है और उसे चारों तरफ ढूंढने लगते हैं 
वह नदी के किनारे भी जाते है और तभी उन्हें जो डर इतनी देर से सता रहा था प्रत्यक्ष रूप में उनके सामने आ जाता है । 

सेरिना को पकड़ कर वह वहीं पर घंटों रोते रहते हैं । आस-पड़ोस के लोग उन्हें लेकर आतें हैं और सेरिना का फ्यूनरल ( अंतिम संस्कार ) करवाते हैं। 

जाॅन को आभास होता है कि ला लोरोना अब उसकी बड़ी बेटी को भी कभी भी मार सकती है । वह चर्च के फादर के पास अपनी बेटी को लेकर जाता है और उनसे उसको बचाने के लिए कहता है । 

फादर कहते हैं कि उनमें उतनी शक्ति नहीं कि वह सेलिना को ला लोरोना के कहर से बचा सके । 
सेलिना भी जाॅन से कहती है कि वह सफेद गाउन में बहुत भयावह दिखती है । उसकी ऑंखो से निकलते काले ऑंसू उसके चेहरे की भयावहता को और भी बढ़ा देते हैं । 


फादर  अपने साथ जाॅन और सेलिना को लेकर  अपने सीनियर फादर के पास जाते हैं ।  सीनियर फादर ने  जाॅन से कहा कि वह अब सिर्फ जीज़स के ध्यान में ही अपना समय बिताते है  कहीं भी आते - जाते नहीं है । 

जाॅन के लाख मिन्नतों के बाद भी सीनियर फादर नहीं मानते हैं और जाॅन थके कदमों से वापस  अपने घर लौट आता है ।  रात  में जाॅन  बहुत  दुखी  बैठा हुआ अपनी बेटी सेलिना के बारे में सोचता  रहता है तभी उसे  अपनी बेटी के कमरे से चीखने की आवाज सुनाई देती है ।

सेलिना चीखती जाती है और ला लोरोना  उसके हाथों को मरोड़ती जा रही है । जाॅन अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करता है लेकिन वह  जाॅन को  अपने हाथों से  रोक कर धक्का दे देती है और वह दूर जाकर गिरता है । 

ला लोरोना अपने शिकार सेलिना को लेकर नदी की तरफ बढ़ने लगती है । जाॅन भी  उसके  पीछे भागता है । नदी के पास पहुंच  कर     ला   लोरोना    अपनी ऑंसूओं से निकलते चेहरे को जाॅन की तरफ करती है और उसे नदी के पास ही अपनी बुरी शक्तियों की मदद से  रोक देती है ।


ला लोरोना नदी के बीच में सेलिना को  लेकर  जाती है । जाॅन बेबस खड़ा देख रहा होता है । जैसे ही ला लोरोना नदी के पानी में सेलिना को डुबाने जा ही रही होती है कि उसके  दोनों हाथ काॅंपने लगते हैं । 


जाॅन की ऑंखें फादर को देखकर चमकने लगती है सीनियर फादर ने ही ला लोरोना को इस हालत में लाया  होता है । सीनियर फादर ला लोरोना से कहते हैं कि यह उसकी बेटी नहीं है और वह जानतें हैं कि उसके बच्चे कहाॅं है ??

ला लोरोना यह सुनकर सेलिना को नदी से बाहर जाने का इशारा करती है । सेलिना फादर के पास आ जाती है । फादर , जाॅन , सेलिना और ला लोरोना नदी के मुहाने पर जातें हैं और वहाॅं सीनियर फादर ला लोरोना को उसके बच्चों से मिलवाते हैं जो अपनी माॅं  की तरह के होकर नदी के पास ही होते हैं । अपने बच्चों से मिलकर मारिया बहुत खुश होती है और तीनों हैवन की तरफ  निकल पड़ते हैं । 

फादर को धन्यवाद देकर जाॅन अपनी बेटी सेलिना को लेकर घर आता है और फादर अपने जीज़स के ध्यान में लीन हो जाते हैं । 


     



                                                धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻

" गुॅंजन कमल " 💗💞💓