1
कल सुबह
जब हुआ तैयार
बन ठन के
2
तो बोली पत्नी
जँच रहे हो बड़े
क्या है बात
3
मैं घबराया
थोड़ा हड़बड़ाया
पोंछा पसीना
4
कैसे बताऊँ
ऑफिस में आती है
एक हसीना
5
नाम है जूली
उसकी मुस्कान ने
दिल ले लिया
6
फिर सम्हला
पत्नी की आवाज में
थीं पहेलियां
7
मैं डर गया
जूली के चक्कर में
पत्नी न रूठे
8
जाना सच्चा है
पत्नी ही प्यार मेरा
बाकी हैं झूठे
✍️प्रीति ताम्रकार
जबलपुर

2 टिप्पणियाँ