देखो , तुम्हें मैसेज दे रही हूं
थोड़ा दिल से समझ लेना
मैसेज थोड़ा लंबा होगा
इसलिए बोर मत होना
और पुरा पढ़ लेना
अब पढ़ कर अनसुना
भी मत कर देना
तुम कैसे हो  ?
ये मुझे किसी भी तरीके 
से बता देना
मैसेज तो तुम करोगे नहीं
इतना तो पता है मुझे
फिर  भी सब ठीक है
इसका अहसास दिला देना
बहुत दिन से तुम्हें 
ऑनलाइन या पर्सनल आई डी
के भी पोस्ट पर नहीं देखा है मैंने
इसलिए सोचा एक मैसेज पोस्ट कर दूं
यदि तुम्हें हम गलत लगे तो डांट
भी लगा देना ,
पर तुम खैरियत हो
ये बता देना
इंतज़ार रहेगा मुझे तुम्हारा
अपने फोन में आने का
एक मित्रता ही निभा देना
बस तुम जहां हो 
बिल्कुल ठीक हो
ये बता देना
एक दोस्त की पुकार तुम
सुन लेना
जब भी तुम इसे पढ़ो 
मेरी भावनाओं को भी पढ़ लेना
अपनी जिद को छोड़ 
मेरी मित्रता को थोड़ी सी जगह देना
बस तुम खैरियत हो 
ये  मुझे बता देना


                                                     प्रिया