किसी रोते को हँसना सिखाना,
किसी भूखे को भोजन खिलाना
किसी गरीब को धन देना
किसी बेसहारा को सहारा देना
किसी की खुशी को बढ़ा देना
किसी की इज्जत कर लेना,
खुशी मिलती है,माता पिता की सेवा से,
खुशी मिलती है,अपनो के साथ से
किसी का दिल न दुखाना भी खुशी है
किसी की बुरे वक्त में मदद करना भी खुशी है,
किसी बच्चे के साथ बच्चे बन जाना भी खुशी है
कोई रूठ जाए उसे मना लो ये भी खुशी है,
किसी को अपना बना कर सारा दुख दर्द कह लो यह भी खुशी है,
किसी से प्यार कर लो यह भी खुशी है,
छोटी छोटी खुशियो को अपना बना लो,
खुशी खुशी प्यारी जिंदगी को अपना बना लो
ये खुशिया ही जिंदगी का कीमती हिस्सा है,
जिसे सम्हाल कर रखना
अच्छे से तुम उम्र भर
खुशी से,💐💐💐
डॉ सुरभि जैंन "श्रुति"
सतना ,मध्यप्रदेश


0 टिप्पणियाँ