हर मोड़ पर कृपा कर दे मां
खुशियों से झोली भर दे मां
खड़े हैं सब भक्त कतार में
सब की मुरादे पूरी करदे मां
कोई भी खाली ना जाए
विश्वास की आस पुजाने वाली
मन की मुरादे देने वाली
करुणामयि करूणा कर दे
जग में छाया घोर अंधेरा
एक प्रकाश की ज्योत जगा दे
तू जोता वाली पहाड़ा वाली
भक्तों के सब कष्ट मिटा दे
सुंदर सुंदर भोग हे लाए
मन में विश्वास की जोत है लाए
सब की आस पूजाने वाली
सबका कष्ट मिटाने वाली
तू चिंतपूर्णी तू महामाई
हमारा कल्याण है करती
विश्वास की राह कोई दिखा दे
भटको को मां राह दिखा दे।।
दिल की कलम से
मधु अरोड़ा

0 टिप्पणियाँ