बर्फ की बारिश में
याद तुम्हारी आई
दिल में हूक उठी
तुम्हारी चाहत ने ली अंगड़ाई ।

काश तुम मेरे पास होती
होता मेरा - तुम्हारा साथ
मेरे हाथों से होठों तक
तुम ही तुम होती ।

तुम्हारी गर्माहट
तुम्हारी खुशबू
मुझको जैसे
जन्नत का मजा देती ।

तुम्हारे इंतजार में बुरा हाल है
लिप्टन, ताज या ताजा
कोई सी भी मिल जाए
चाय, बस तेरा इंतजार है ।