जय हो जय हो बमलेश्वरी मैय्या
पार लगा दो मां,हम सबकी नैय्या ।।
जो अरज करे ,तेरे दर पर विनती
हो पूरे आस सबकी,तुम जो सुनती ।।
जय हो जय हो बमलेश्वरी मैय्या
तुम ही जगत की दुखहर्ता मैय्या ।।
शेर पर हो सवार लिये तलवार
खत्म करें जो,बुराई को हर वार ।।
जय हो जय हो बमलेश्वरी मैय्या
जिंदगी कि तुम ही हो खेवैय्या ।।
हर सुख-दुख में आपका साथ हो
सदैव हम पेआपका आशीर्वाद हो ।।
बम-बम-बम जय मां बमलेश्वरी
भोलेबाबा की तुम ही हो महेश्वरी ।।
शिव की पार्वती ,शिव की अर्धांगिनी
अनेक रूप तुम्हारे,तुम हो शिवसंगिनी ।।
विक्रमादित्य की आराध्य देवी"विमलेश्वरी"
विराजित हैआज डोंगरगढ़ में"बमलेश्वरी" ।।
🌹🙏 जय मां बमलेश्वरी🙏🌹
मनीषा भुआर्य ठाकुर
कर्नाटक

0 टिप्पणियाँ