भाभी तुम मेरे मायके की शोभा
भैया के दिल की सरताज
मां समान प्यार हो करती
दिल में सबके राज करती
सासू मां को मां हो समझती
सुख दुख में रखती हो ध्यान
कभी कमी ना होने देती
ममता से तुम हो भरपूर
मान इज्जत सबका करती हो
देती सबको प्यार भरपूर
तुम हर तरह से हो सुंदर
किसी का दिल नहीं दुखाती
सबका तुम ध्यान रखती
सब की फिकर तुम्हें भरपूर
अपनी जिंदगी से समझौता हो करती
अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य की
चिंता तुम हरदम हो करती
रिश्ते तुम सब खूब निभाती
चारों और मुस्कान बांटती
प्यार तुम्हारा बना रहे
घर संसार खुशियों से भरा रहे
यूं ही तुम मुस्कान बिखरो
चिंता तुम को कोई ना घेरे।।
दिल की कलम से
मधु अरोड़ा

0 टिप्पणियाँ