लिपस्टिक के रंग। 
करते है मुझको दंग।

चटक लाल जब लगाती हो।
नही लगती किसी हीरोइन से कम।

लेकिन उम्र का लिहाज किया करों। 
थोड़ा गुलाबी रंग लगा लिया करों। 

नैचुरल रंग हमेशा फबता है।
सौम्य सौन्दर्य निखरता है।

काफ़ी रंग में चहेरा तो दमकता है।
लेकिन एक उम्र में ही अच्छा लगता है।

लाईट ब्राउन से उदास सा चेहरा लगता है।
तुम तो मुझे बिना लिपस्टिक ही भाती हो।

हाँ कभी-कभी हर लिपस्टिक रंग में छा जाती हो।
हर रूप हर रंग में मेरे दिल में घर कर जाती हो।

नीलम गुप्ता 🌹🌹(नजरिया )🌹🌹
        दिल्ली