तेरी कमी कल भी थी,कल भी रहेगी 
आ जा मेरी जिंदगी में तू एक दुआ बन कर,
सच कहती हूँ जिंदगी में फिर मेरी जन्नत की कमी न रहेगी! 
तेरी यादों को यूँ  ही समा रखा है दिल की कब्रगाह में 
तुझसे मिलने का ख्वाब सजाया है मेरी आँखों ने,
न आया तू तो इन आंखो मे वीरानी सदा रहेगी! 
तुझसे की है मोहब्बत इक दीवानगी की हद तक 
ना आया तू तो दुनिया वीरान मेरी सदा रहेगी! 
तेरी कमी कल भी थी कल भी थी कल भी रहेगी! 


                          श्वेता अरोडा