⚘⚘⚘⚘ॐ⚘⚘⚘⚘
नैनो ने कहा नैनो से---
क्या बात समझ ना पाओगे,
ना बोलूं अगर मैं तुमसे तो---
क्या तुम भी नहीं फरमाओगे,
ना होगा मिलन अपना कभी---
यादों से मिल लिया करते हैं,
क्यों मिलने की तमन्ना में---
सुखचैन तबाह कर लेते हैं,
हर आहट से अक्सर लगता है---
दुआ कबूल हो गई,
खाली हवा का झोंका था---
आहट फिजूल हो गई,
संगीता वर्मा✍✍

0 टिप्पणियाँ