"पापा आप कहाँ जा रहे ये पौधा और कुदाल लेकर"??
पाँच बर्ष के राघव ने सतीश से पूछा।
"बेटा!!आज पर्यावरण दिवस है इसलिए मैं खेत पर ये आम का पेड़ लगाने जा रहा हूँ"।
"पापा!!ये पर्यावरण दिवस क्या होता है"
"बेटा!!।पेड़ हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करते है जिससे हम स्वस्थ रहते है, बहुत से जंगल नष्ट कर दिए गए,लेकिन स्वस्थ रहने के लिए पेड़ो का होना बहुत जरूरी है अब व्यस्तता के चलते रोज तो हम पेड़ नही लगा सकते लेकिन साल में एक दिन तो लगा सकते है
तो फिर मैं भी लगाऊंगा।
शीला द्विवेदी "अक्षरा"

0 टिप्पणियाँ