भारत नया बनाना है।
जन-जन में शिक्षा का,
संचार जगाना है ।
गांव गांव और गली गली में,
एक विद्यालय बनाना है।
अनपढ़ ना कोई रहे यहां,
ये मुहिम चलाना है।
भारत नया बनाना है।
शिक्षित भारत के बच्चे होंगे,
आसमान पर परचम फहराना है।
हर क्षेत्र में उन्नत भारत होगा,
भारत नया बनाना है।
विद्यालय तुम अब बनवाओ ,
अनपढ़ को शिक्षित करवाओ।
देश में एक जागरूकता लाओ ,
यह मुहिम चलाना है ।
भारत नया बनाना है।।
दिल की कलम से
मधु अरोड़ा

0 टिप्पणियाँ