भारत माँ का आँगन हमको, विश्व में सबसे प्यारा है।
'स्वच्छ रहे परिवेश हमारा' जन-जन को यह नारा है-2

आओ शपथ ये खाएं मिलकर, देश को स्वच्छ बनाना है।
कूड़ा-करकट कहीं न फैंके, सुंदर घर ये हमारा है-2
आज नहीं तो कल दिखेगा-2 जगमग ये नजारा है।
'स्वच्छ रहे परिवेश हमारा' जन-जन को यह नारा है-2
भारत माँ का.…........

सड़कों पर न डालें कचरा, आज ये भाव जगाना है।
"मैं" नहीं तो कौन करेगा, यह विश्वास जगाना है-2
डाले कचरा हाथ पकड़ लो-2 मेरा वतन निराला है|
'स्वच्छ रहे परिवेश हमारा' जन-जन को यह नारा है-2
भारत माँ का............

जग में अपनी इस धरा को, सुंदर बाग बनाना है।
हरा-भरा हो जग ये सारा, इक पौधा सबको लगाना है-2
भारत की पावन माटी को-2 फूलों सा महकाना है।
'स्वच्छ रहे परिवेश हमारा' जन-जन को यह नारा है-2
भारत माँ का…..........
'स्वच्छ रहे परिवेश हमारा.......

रंजना सोनी